ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आये
ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आये
ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो क़ुरबानी
तुम भूल ना जाओ उनको, इसलिए सुनो ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो क़ुरबानी
जब घायल हुआ हिमालय, खतरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी साँस लड़े वो, फिर अपनी लाश बिछा दी,
संगीन पे धर कर माथा, सो गये अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो क़ुरबानी
जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली,
थे धन्य जवान वो अपने, थी धन्य वो उनकी जवानी
कोई सिख कोई जाट मराठा, कोई गुरखा कोई मदरासी
सरहद पर मरनेवाला, हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पर्वत पर, वो खून था हिंदुस्तानी
थी खून से लथ-पथ काया, फिर भी बन्दूक उठाके
दस-दस को एक ने मारा, फिर गिर गये होश गँवा के
जब अन्त-समय आया तो, कह गए के अब मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारों, अब हम तो सफ़र करते हैं
क्या लोग थे वो दीवाने, क्या लोग थे वो अभिमानी
तुम भूल न जाओ उनको, इस लिये कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो क़ुरबानी
जय हिन्द जय हिन्द, जय हिन्द की सेना
जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द की सेना
जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द
O my fellow country-people, let us rally with our slogan. This auspicious day is for us all. Hoist our beloved flag and let us remember our brave warriors, who left their lives at the border. Spare a thought for those who did not return home.
O my people, let your eyes fill with tears as we remember the sacrifice of those martyrs. Lest you forget, listen to this story.
When the Himalayas were attacked and our freedom was threatened, they fought to the end. They lay down their bodies and with their faces on their bayonets, those immortal martyrs went to sleep. Blessed were they, those young men, blessed was their youth.
As our country celebrated the Diwali and Holi festivals, they sacrificed themselves in the fire of Holi. While we were safe in our homes, they confronted the deadly bullets.
The Sikhs, Jaats, Marathas, Gurkhas and Madrasis – all those who died at the front, everyone belonged to India. The blood that was shed on the Himalayas, that blood was Indian.
Even though drenched in blood, they picked up their guns, and each killed ten men. Then they too fell unconscious. When the end came, they said, “We are dying now, be happy, beloved countrymen. We are going on our journey.” How wonderful were those warriors! How great were those people!
Do not forget them. Do not forget this story. Those martyrs who sacrificed their lives for our country. Victory to India.
Lata Mangeshkar; Written by Kavi Pradeep; Composer: C. Ramchandra 1963
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
