ओ मेरे दिल के चैन

ओ मेरे, दिल के चैन,
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

अपना ही साया देख के तुम
जाने जहाँ शरमा गए
अभी तो ये पहली मंज़िल है
तुम तो अभी से घबरा गए
मेरा क्या होगा, सोचो तो जरा
हाय ऐसे ना आँहें भरा कीजिये
ओ मेरे दिल के चैन …

आपका अरमाँ आपका नाम
मेरा तराना और नहीं
इन झुकती पलको के सिवा
दिल का ठिकाना और नहीं
जंचता ही नहीं आँखो में कोई
दिल तुमको ही चाहे तो क्या कीजिये
ओ मेरे दिल के चैन …

यूँ तो अकेला ही अक़सर
गिर के सम्भल सकता हूँ मैं
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा
दुनिया बदल सकता हूँ मैं
मांगा है तुम्हें दुनिया के लिये
अब ख़ुद ही सनम फ़ैसला कीजिये
ओ मेरे दिल के चैन …

You are the one in whom lies the peace of my heart. But, my heart seems to know no peace…please pray for me.

Even the sight of your own shadow makes you shy away. You are scared and so am I. What will happen to me? Think about it, do not be sad.

My song is about nothing more than your name and the dreams of you. My heart is filled with the look of your eyes, nothing else. What can I do now that you are the only one that my heart craves?

If I fall, I can rise again on my own. But if you should hold my hand, I can change the world. For the sake of the world, I seek you and now it is you that has to decide.

Mere Jeevan Saathi (1972); Kishore Kumar


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.