ना कोई उमंग है

ना कोई उमंग है
ना कोई तरंग है
मेरी ज़िन्दगी है क्या
एक कटी पतंग है

आकाश से गिरी मैं
एक बार कट के ऐसे
दुनिया ने फिर ना पूछो
लुटा हैं मुझ को कैसे
ना किसी का साथ है
ना किसी का संग है
मेरी ज़िन्दगी हैं क्या
एक कटी पतंग है
ना कोई उमंग है

लग के गले से अपने
बाबुल के मैं ना रोई
डोली उठी यूँ जैसे
अर्थी उठी हो कोई
यही दुःख तो आज भी
मेरे अंग संग है
मेरी ज़िन्दगी हैं क्या
एक कटी पतंग है

सपनों के देवता क्या
तुझ को करू मैं अर्पण
पतझड़ की मैं हूँ छाया
मैं आसुओं का दर्पण
यही मेरा रूप है
यही मेरा रंग है
मेरी ज़िन्दगी है क्या
एक कटी पतंग है
ना कोई उमंग है

There is no desire, no emotion in me. What is my life? It is a detached, drifting kite.

From the skies I once fell, my ties are all broken off. How has the world plundered since then? I have no company, there is no one with me. What is my life after all…..

O Lord of my dreams, what can I give to you? I am a mere shadow of the autumn fallen leaves, I am a picture of tears, this is the real me, this is what I am

Movie – Kati Patang (1971); Lata Mangeshkar


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.