सबसे प्यारा सबसे न्यारा
प्रभु जी नाम तुम्हारा
जिसका कोई न जग में उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय श्याम घनशाम
सारा जग है उसका दाता
तू जिसका हो जाये दाता,
तू जिसका हो जाये
भूल जाये सारा दुखड़ा
जो शरण तुम्हारी आये,
दाता जो शरण तुम्हारी आये
सागर से मिलकर सागर बन
जाये जल की धारा
जिसका कोई न जग में, उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय श्याम घनशाम
आते जाते दो साँसों पे
मान करे है कैसा, दाता
मान करे है कैसा
सब कुछ देने वाला तू
अभिमान करे है हम कैसा
दाता मान करे हम कैसा
सुख दे चाहें, दुःख दे दाता
सबकुछ हमको प्यारा
जिसका कोई न जग में, उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय श्याम घनशाम
अपने द्वार के भक्ति देदो
अपना दास बना लो
प्रभुजी अपना दास बना लो
भटके दर कभी जो अपना
समझ के गले लगा लो
प्रभुजी हमको गले लगा लो
तुमने नन्हि ज्योत है थामी
तुम मन का उजियारा
जिसका कोई न जग में, उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय श्याम घनशाम
तेरे द्वारे आकर कोई
कभी गया न खाली
दाता कभी गया न खली
मैं अपराधी भी आया हूँ
बनकर एक सवाली
दाता बनकर एक सवाली
बुझ न जाये दीप मेरा
हो जाये न अँधियारा
जिसका कोई न जग में, उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय श्याम घनशाम
मेरे अपराधों का बदला
इन बच्चो से ना ले
मेरे अपराधों का बदला
इन बच्चो से न ले
ले ले मेरे प्राण
ले ले मेरे प्राण
ले ले मेरे प्राण
पर्भु निर्दोष को जीवन दे दे
निर्दोष को जीवन दे दे
जय जय श्याम घनशाम
Your name is the most unique and sweetest sound in the world, O Lord. You support all those who have no one to lean on.
Lord, you are the benefactor to all. Those who come to you forget all their sorrows and immerse in you. Just like when a river meets the ocean, the river stops being a river and becomes part of the ocean.
O benefactor, you have the giver of my very breath. You give everything to us and yet we become filled with false pride and we ourselves are not charitable, even though it is you who have given everything to us.
Lord, I am your servant. I come to your door in humility and devotion. Please lord, should I ever become lost and lonely, please embrace me and save me. I am like a lamp but you are the flame that makes the light possible.
No one leaves your door empty-handed O Lord. Even though I am a sinner who also has many doubts, please keep my light bright. May my lamp never be extinguished. May the darkness of ignorance never prevail.
Lord, please let my children never be punished for my sins. Let not any of our children lose anything in life because of the sins of the parents. Lord, please give life and bliss to the innocent ones.
Taksaal (1956); Lata Mangeshkar, Mohammed Rafi
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
