सबसे प्यारा सबसे (ॐ)

सबसे प्यारा सबसे न्यारा
प्रभु जी नाम तुम्हारा
जिसका कोई न जग में उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय ओम जय ओम

सारा जग है उसका दाता
तू जिसका हो जाये दाता,
तू जिसका हो जाये
भूल जाये सारा दुखड़ा
जो शरण तुम्हारी आये,
दाता जो शरण तुम्हारी आये
सागर से मिलकर सागर बन
जाये जल की धारा
जिसका कोई न जग में, उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय ओम जय ओम

आते जाते दो साँसों पे
मान करे है कैसा, दाता
मान करे है कैसा
सब कुछ देने वाला तू
अभिमान करे है हम कैसा
दाता मान करे हम कैसा
सुख दे चाहें, दुःख दे दाता
सबकुछ हमको प्यारा
जिसका कोई न जग में, उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय ओम जय ओम

अपने द्वार के भक्ति देदो
अपना दास बना लो
प्रभुजी अपना दास बना लो
भटके दर कभी जो अपना
समझ के गले लगा लो
प्रभुजी हमको गले लगा लो
तुमने नन्हि ज्योत है थामी
तुम मन का उजियारा
जिसका कोई न जग में, उसका
तुम्ही एक सहारा
जय जय ओम जय ओम

O Lord, Your name is most loving and dear to all. To those who have no one else in this world, You are their companion. Victory to Thee, Victory to Thee.

Those who come unto You realize that You art the Giver of everything. They will forget all their problems and troubles. Just as tiny drops of water make rivers and oceans, so too, minute devotions bring me unto You.

Even my Breath after breath, You have given unto me. What sort of pride should I have then? O Lord if You give unto me happiness or pains, all are like pleasure to me.

O God, Give me Love-like devotion. Make me Your servant. If I should even wander away at times, take me with Love in your arms. Lord, You are the vision of my eyes. You are the brightness of my life, My honor. Victory to Thee!!


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.