आया है मुझे फिर याद

आया है मुझे फिर याद वो ज़ालिम
गुज़रा ज़माना बचपन का
हाय रे अकेले छोड़ के जाना
और ना आना बचपन का
आया है मुझे फिर याद वो ज़ालिम

वो खेल वो साथी वो झूले
वो दौड़ के कहना आ छू ले
हम आज तलक भी ना भूले
वो ख्वाब सुहाना बचपन का
आया है मुझे फिर याद वो ज़ालिम

इसकी सबको पहचान नहीं
ये दो दिन का मेहमान नहीं
मुश्किल है बहुत, आसान नहीं
ये प्यार भुलाना बचपन का
आया है मुझे फिर याद वो ज़ालिम

मिल कर रोये फ़रियाद करें
उन बीते दिनों की याद करें
ऐ काश कहीं मिल जाये कोई
वो मीत पुराना बचपन का
आया है मुझे फिर याद वो ज़ालिम

Once again, I remember my childhood days. Unfortunately, those days can never return.

Those childhood playmates on swings, the games of hide-and-seek, I still remember those times that were so dreamlike and fun.

While few people really appreciate those passing days, it is so difficult to forget the love of childhood times.

We may meet again and complain; we may fondly remember those days; I wish to I meet my childhood friends again.

Mukesh; Movie: Devad 1966


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.