एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तो
ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो
बनता है मेरा काम तुम्हारे ही काम से
होता है मेरा नाम तुम्हारे ही नाम से
तुम जैसे मेहरबाँ का सहारा है दोस्तो
ये दिल …
जब आ पड़ा है कोई भी मुश्किल का रास्ता
मैं ने दिया है तुम को मुहब्बत का वास्ता
हर हाल में तुम्हीं को पुकारा है दोस्तो
ये दिल …
यारों ने मेरे वास्ते क्या कुछ नहीं किया
सौ बार शुक्रिया अरे सौ बार शुक्रिया
बचपन तुम्हारे साथ गुज़ारा है दोस्तो
ये दिल …
I am obliged to my friends. My heart goes out to each friend of mine.
My life and work are made easy because of your life and work, my name is upheld by your name, you are the best support one can hope for.
When difficulties arise, true friends respond with love and care and show their concern whenever a call is made.
Whatever you have all done for me, many many thanks. I am thankful for a childhood spent with such friends.
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
