तेरे चेहरे से नज़र नहीं

तेरे चेहरे से, तेरे चेहरे से
नज़र नहीं हटती
नज़ारे हम क्या देखें

तुझे मिलके भी
प्यास नहीं घटती
नज़ारे हम क्या देखें

पिघले बदन तेरी तपती निगाहों से
शोलों की आँच आए बर्फ़ीली राहों से
लगे कदमों से
आग लिपटती नज़ारे हम क्या देखें
नज़ारे हम क्या देखें
तुझे मिलके भी
प्यास नहीं घटती
नज़ारे हम क्या देखें

रंगों की बरखा है खुशबू का साथ है
किसको पता है अब दिन है के रात है
लगे दुनिया ही आज सिमटती
नज़ारे हम क्या देखें
तेरे चेहरे से
नज़र नहीं हटती
नज़ारे हम क्या देखें

पलकों पे फैला तेरी पलकों का साया है
चेहरे ने तेरे मेरा चेहरा छुपाया है
तेरे जलवों की धुँध नहीं छँटती
नज़ारे हम क्या देखें
तुझे मिलके भी
प्यास नहीं घटती
नज़ारे हम क्या देखें

How can I enjoy the scenery when I cannot take my eyes off your beautiful face? Even after having met you, my thirst is so unfulfilled.

I feel like my body is melting when you look at me. It is as though the heat of flames approaches the snow-laden roads. Little by little I am becoming wrapped in this heat.

A shower of perfumed colors surrounds us, keeping us in a daze, unaware whether it is day or night. It feels like the entire world is within me! The shadows of your lashes spread across mine, your face is hiding mine within. This search for your beauty will never ease.

Kabhi Kabhie (1976); Kishore Kumar, Lata Mangeshkar


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.