भूली हुई यादों

भूली हुई यादों, मुझे इतना ना सताओ
अब चैन से रहने दो, मेरे पास न आओ
भूली हुई यादों

दामन में लिये बैठा हूँ, टूटे हुए तारे
कब तक मैं जियूँगा यूँही, ख्वाबों के सहारे
दीवाना हूँ, अब और ना दीवाना बनाओ
अब चैन से रहने दो, मेरे पास न आओ
भूली हुई यादों…

लूटो ना मुझे इस तरह, दोराहे पे लाके
आवाज़ न दो एक नयी राह दिखाके
संभला हूँ मैं गिर-गिरके मुझे, फिर ना गिराओ
अब चैन से रहने दो मेरे पास ना आओ

Old memories of my past do not torment me. O memories of my past, do not come near to me, allow me to live in peace.

I have been waiting with broken stars behind me. My dreams accompany me. I feel like I am going crazy, do not make me more crazy please, allow me to live in peace.

Do not rob me by leading me to the crossroads and leaving me behind. Do not lure Me by showing me such New Roads. Even though I appear composed and strong please do not trip me up. Allow me to live in peace..


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.