मैं तेरे इश्क में

मैं तेरे इश्क में, मर ना जाऊं कहीं
तू मुझे आजमाने की कोशिश ना कर
ख़ूबसूरत है तू, तो हूँ मैं भी हसीं
मुझसे नज़रें चुराने की कोशिश ना कर
मैं तेरे इश्क में…

शौक से तू मेरा इम्तिहान ले
तेरे क़दमों पे रख दी है जान ले
बेकदर, बेखबर मान जा ज़िद ना कर
तोड़कर दिल मेरा ऐ मेरे हमनशीं
इस तरह मुस्कुराने की कोशिश ना कर
ख़ूबसूरत है तू…

कबसे बैठी हूँ में इंतज़ार में
झूठा वादा ही कर कोई प्यार में
क्या सितम है सनम, तेरे सर की कसम
याद चाहे न कर, तू, मुझे गम नहीं
हाँ, मगर भूल जाने की कोशिश ना कर
ख़ूबसूरत है तू…

In your love, what if I die; Do not try to test me; You may be handsome, but I am beautiful too. Do not try to avert your eyes from mine

Keep testing me with passion; I have placed my life at your feet, take it; Listen, do not be obstinate; Breaking my heart, oh my companion; Do not try to smile in this way

Since then I have been sitting in wait, Making some false promise of love. What is the complaint, oh love, tell me about your life. If you don’t think of me, I won’t grieve. Yes, but don’t try to forget me. What if I die in your love, Do not try to test me.

Loafer, 1973; Lata Mangeshkar


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.