मैं शायर तो नहीं

मैं शायर तो नहीं
मगर ऐ हसीं,जब से देखा
मैंने तुझको, मुझको शायरी आ गयी
मैं आशिक तो नहीं
मगर ऐ हसीं, जब से देखा
मैंने तुझको, मुझको, आशिकी आ गयी
मैं शायर तो नहीं

प्यार का नाम मैंने सुना था मगर
प्यार क्या है ये मुझको नहीं थी खबर
मैं तो उलझा रहा उलझनों की तरह
दोस्तों में रहा दुश्मनों की तरह

मैं दुश्मन तो नहीं
मगर ऐ हसीं ,जब से देखा,
मैंने तुझको मुझको, दोस्ती आ गयी
मैं शायर तो नहीं

सोचता हूँ अगर मैं दुआ मांगता
हाथ अपने उठाकर मैं क्या मांगता
जब से तुझसे मोहब्बत मैं करने लगा
तब से जैसे, इबादत मैं करने लगा
मैं काफिर तो नहीं
मगर ऐ हसीं, जब से देखा
मैंने तुझको, मुझको बंदगी आ गयी
मैं शायर तो नहीं

I am not a poet, but, O beautiful one, since I have seen you, I have learned to write poetry. I am not a lover, but having seen you, I have learned about falling in love.

I had heard of love but never really knew it. I was confused, like confusion itself! I stayed with friends but still was like a stranger; but I am not an enemy or stranger now, since seeing you I have learned about friendship.

I would usually wonder what could I ask God for while lifting my hands in prayers. But after seeing you, I have learned true worship

Bobby (1973); Lata Mangeshkar, Shailendra Singh


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.