तेरे मन में राम तन में राम

तेरे मन में राम तन में राम
रोम-रोम में राम रे
राम सुमिर ले ध्यान लगा ले छोड़ जगत के काम रे
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम

माया में उलझा-उलझा दर-दर धूल उड़ाए
अब क्यों करता मन भारी जब माया साथ छुड़ाए
दिन तो बीता दौड़ धूप में
ढल जाए न शाम रे
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम

तन के भीतर पाँच लुटेरे डाल रहे हैं डेरा
काम, क्रोध, मद्, लोभ, मोह ने तुझको कैसा घेरा
भूल गया तू राम रतन
भूला पूजा का काम रे
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम

बचपन बीता खेल-खेल में भरी जवानी सोया
देख बढ़ापा अब क्यों सोचे क्या पाया क्या खोया
देर नहीं है अब भी बन्दे
ले ले उसका नाम रे
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम

Raam is in my mind, Raam is in my body, Raam is in every pore. Raam is every bead in my (rosary) meditation when I abandon the world of work.  Recite Raam, Raam, Raam.

The complications of maaya (illusion of the world) blow like dust. Now why not let the truth of maya clear your heavy mind? Let not the days of your life go by without contemplation of God.

Let not the five enemies rob your life away. Lust, anger, drunkenness, greed, and jealousy are the enemies. Do become so engaged in work that you forget to contemplate on God’s name.

Childhood play and laziness fill my life.  But why think about what is gone and what is lost? It is still not too late to remember and recite God’s name.

Anup Jalota


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.