हमें तुम से प्यार कितना

हमें तुम से प्यार कितना, ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
हमें तुम से प्यार …

सुना गम जुदाई का, उठाते हैं लोग
जाने ज़िंदगी कैसे, बिताते हैं लोग
दिन भी यहाँ तो लगे, बरस के समान
हमें इंतज़ार कितना, ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
हमें तुम से प्यार …

तुम्हें कोई और देखे, तो जलता है दिल
बड़ी मुश्किलों से फिर, सम्भलता है दिल
क्या क्या जतन करतें हैं, तुम्हें क्या पता
ये दिल बेक़रार कितना, ये हम नहीं जानते
मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना
हमें तुम से प्यार …

I never realized how much I love you, but life is impossible without you.

I have heard that some can bear the pain of separation but how can they manage that pain? Each day seems so long without you, how much longer can I bear this, I do not know.

My heart feels jealous whenever I see someone looking at you; I try to control my heart and my feelings but there continues to be restlessness within me.

Kudrat (1981), Kishore Kumar, Lata Mangeshkar


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.